अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि केस में आज फैसला, राहुल गांधी को सुल्तानपुर कोर्ट में रहना होगा मौजूद!
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में सुल्तानपुर की MP-MLA अदालत फैसला सुनाने वाली है। वर्ष 2018 में दर्ज इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं। अदालत ने फैसले के समय राहुल गांधी को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। मामले पर राजनीतिक और कानूनी हलकों की नजर बनी हुई है।
Aditi Rawat
26 Oct 2026


























