सीहोर: रेडिएंट होटल में पुरानी ग्रेवी मिलने से हड़कंप, खाद्य विभाग ने लिए बेसन-कॉर्न स्टार्च और नमक के सैंपल
सीहोर में खाद्य सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले होटल, रेस्टोरेंट और रिजॉर्ट संचालकों पर विभागीय शिकंजा कसता नजर आ रहा है। चौपाल सागर के पास स्थित होटल रेडिएंट की रसोई में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान 1-2 दिन पुरानी ग्रेवी मिलने से हड़कंप मच गया। टीम ने मौके से ग्रेवी के अलावा बेसन, कॉर्न स्टार्च और नमक के सैंपल भी लिए हैं।
Sunil Sharma
17 Sep 2026


























