MP PWD Transfer: मध्यप्रदेश में 45 इंजीनियरों को प्रमोशन के साथ नई पोस्टिंग, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बदले कार्यपालन यंत्री
मध्यप्रदेश में लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। विभाग ने 45 सहायक यंत्रियों को प्रमोशन के बाद कार्यपालन यंत्री के पद पर नई पोस्टिंग दी है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। नयना दुबे को सीहोर, पलक जैन को राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग इंदौर और रणजीत सिंह को राजधानी संभाग क्रमांक-1 भोपाल की जिम्मेदारी मिली है।
Garima Vishwakarma
26 Nov 2026































