Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP PWD Transfer: मध्यप्रदेश में 45 इंजीनियरों को प्रमोशन के साथ नई पोस्टिंग, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बदले कार्यपालन यंत्री

मध्यप्रदेश में लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। विभाग ने 45 सहायक यंत्रियों को प्रमोशन के बाद कार्यपालन यंत्री के पद पर नई पोस्टिंग दी है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। नयना दुबे को सीहोर, पलक जैन को राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग इंदौर और रणजीत सिंह को राजधानी संभाग क्रमांक-1 भोपाल की जिम्मेदारी मिली है।
MP PWD Transfer: मध्यप्रदेश में 45 इंजीनियरों को प्रमोशन के साथ नई पोस्टिंग, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बदले कार्यपालन यंत्री
मध्यप्रदेश PWD में 45 सहायक यंत्रियों को प्रमोशन के बाद कार्यपालन यंत्री बनाया गया है। भोभोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत कई जिलों में नई पोस्टिंग की पूरी लिस्ट जानें।

मध्यप्रदेश में लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। विभाग ने 45 सहायक यंत्रियों को पदोन्नति देकर कार्यपालन यंत्री (Executive Engineer) के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में 25 नवंबर को नई पदस्थापना का आदेश जारी किया गया। आदेश के तहत भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सागर, उज्जैन समेत प्रदेश के कई जिलों और संभागों में इंजीनियरों की नियुक्तियां बदली गई हैं। सभी अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेगी।

45 इंजीनियरों को मिला प्रमोशन

मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग ने सहायक यंत्री (सिविल) से कार्यपालन यंत्री (सिविल) के पद पर पदोन्नत किए गए अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। विभागीय आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के मुताबिक अलग-अलग संभागों और कार्यालयों में पदस्थ किया गया है। इससे पहले 13 जुलाई 2026 को विभाग ने इन इंजीनियरों की पदोन्नति से संबंधित आदेश जारी किया था। अब पदोन्नति के बाद उन्हें नई जगहों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को संभागीय कार्यालयों की कमान मिली है, जबकि कुछ को भवन निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग और सेतु संभाग में कार्यपालन यंत्री बनाया गया है।

X Post

Uttarakhnd Transfer: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS और 17 IPS अधिकारियों के तबादले; 6 जिलों के SSP बदले

भोपाल में इन इंजीनियरों को मिली नई जिम्मेदारी

राजधानी भोपाल में भी कई अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। विभाग के आदेश में अलग-अलग कार्यालयों और राजधानी संभागों के लिए कार्यपालन यंत्रियों की नियुक्ति की गई है।

  • रणजीत सिंह को राजधानी संभाग क्रमांक-1, भोपाल का कार्यपालन यंत्री बनाया गया है।
  • एकता सांगुले को कार्यालय प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भोपाल में जिम्मेदारी मिली है।
  • अमृता सिंह को कार्यालय प्रमुख अभियंता (भवन), भोपाल में कार्यपालन यंत्री बनाया गया है।
  • झाम सिंह बारस्कर को कार्यालय प्रमुख अभियंता, भोपाल में नई जिम्मेदारी दी गई है।
  • अमित नगेश को राजधानी संभाग क्रमांक-3, भोपाल का कार्यपालन यंत्री बनाया गया है।
  • प्रीति दिनकर को सेतु परिक्षेत्र भोपाल में मुख्य अभियंता कार्यालय की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा सुश्री जतिका तोमर को भी कार्यालय प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भोपाल में कार्यपालन यंत्री के पद पर पदस्थ किया गया है।

इंदौर में पलक जैन समेत इन अधिकारियों की पोस्टिंग

इंदौर में भी लोक निर्माण विभाग के कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग से लेकर मुख्य अभियंता कार्यालय तक जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।

  • पलक जैन को राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग, इंदौर का कार्यपालन यंत्री बनाया गया है।
  • कमल मंडलोई को मुख्य अभियंता कार्यालय, इंदौर परिक्षेत्र में कार्यपालन यंत्री (सिविल) की जिम्मेदारी मिली है।
  • दिव्यानी सिंह को इंदौर संभाग क्रमांक-1 का कार्यपालन यंत्री बनाया गया है।
  • ईशान निगम को इंदौर संभाग क्रमांक-2 की जिम्मेदारी दी गई है।
  • शुभम मौर्य को सेतु संभाग, इंदौर में पदस्थ किया गया है।
  • दिलीप सिंह गुथरिया को मुख्य अभियंता, इंदौर परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यपालन यंत्री बनाया गया है।
  • शिशानी अकोदिया को मुख्य अभियंता, इंदौर परिक्षेत्र कार्यालय में नई जिम्मेदारी मिली है।

जबलपुर, ग्वालियर और सागर में भी बदले अधिकारी

भोपाल और इंदौर के अलावा जबलपुर, ग्वालियर और सागर में भी कई इंजीनियरों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

MP Transfers: 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 6 जिलों के कलेक्टर बदले, कई बड़े विभागों में फेरबदल

जबलपुर:

  • रोहित साहू को सेतु संभाग, जबलपुर का कार्यपालन यंत्री बनाया गया है।
  • गोमती टेकाम को नरसिंहपुर में कार्यपालन यंत्री (भवन) की जिम्मेदारी मिली है।
  • अल्पना अहिरवार को मुख्य अभियंता, जबलपुर परिक्षेत्र कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
  • प्रमेश कोरी को मुख्य अभियंता, जबलपुर कार्यालय में जिम्मेदारी मिली है।

ग्वालियर:

  • भुवना जोशी को लोक निर्माण विभाग के संभाग क्रमांक-1, ग्वालियर में पदस्थ किया गया है।
  • एमके आरके द्विवेदी को मुख्य अभियंता, ग्वालियर परिक्षेत्र कार्यालय में जिम्मेदारी मिली है।
  • गया प्रसाद पटले को भी मुख्य अभियंता, ग्वालियर परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यपालन यंत्री बनाया गया है।

सागर:

  • सीमा रजक को लोक निर्माण विभाग के भवन संभाग, सागर में कार्यपालन यंत्री बनाया गया है।
  • वर्षा मिश्रा को मुख्य अभियंता, सागर कार्यालय में नई जिम्मेदारी मिली है।
  • साधना सिंह को सेतु संभाग, सागर का कार्यपालन यंत्री बनाया गया है।
  • सीहोर, झाबुआ, सिंगरौली समेत इन जिलों में भी नई पोस्टिंग
  • प्रदेश के दूसरे जिलों में भी पदोन्नत इंजीनियरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
  • नयना दुबे को सीहोर संभाग का कार्यपालन यंत्री बनाया गया है।
  • हिमांशु जैन को झाबुआ संभाग की जिम्मेदारी मिली है।
  • मानसी सिंह को सिंगरौली में कार्यपालन यंत्री (भवन) बनाया गया है।
  • ज्ञानदीप भूमरकर को राजगढ़ में कार्यपालन यंत्री (भवन) बनाया गया है।
  • गौरव कुमार गुप्ता को अशोकनगर संभाग में पदस्थ किया गया है।
  • ईशान श्रीवास्तव को निवाड़ी संभाग की जिम्मेदारी मिली है।
  • विपिन चंद्र ठाकुर को दमोह में कार्यपालन यंत्री (भवन) बनाया गया है।
  • मंदाकिनी गुप्ता को पन्ना में कार्यपालन यंत्री (भवन) बनाया गया है।
  • नीतू पटेल को बुधनी संभाग में नई जिम्मेदारी मिली है।
  • गिरिश हिंगवे को बैतूल में कार्यपालन यंत्री (भवन) बनाया गया है।
  • सुनील कुमार नरगावे को आगर-मालवा में कार्यपालन यंत्री (भवन) की जिम्मेदारी दी गई है।
  • इसके अलावा नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, देवास, शाजापुर, गुना, दतिया और उज्जैन में भी पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

तत्काल प्रभाव से लागू होगा पदस्थापना आदेश

लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारियों की नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक जारी रहेगी। इस प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के अलग-अलग संभागों में लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों, भवन परियोजनाओं, राष्ट्रीय राजमार्ग और सेतु से जुड़े कामों की जिम्मेदारी नए कार्यपालन यंत्रियों के पास होगी।

क्या है PWD में कार्यपालन यंत्री की जिम्मेदारी?

लोक निर्माण विभाग में कार्यपालन यंत्री का पद काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस पद पर तैनात अधिकारी अपने संभाग में निर्माण और विकास कार्यों की निगरानी करते हैं।

  • सड़कों और पुलों के निर्माण कार्यों की निगरानी।
  • सरकारी भवनों के निर्माण और मरम्मत की देखरेख।
  • निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और तय समयसीमा पर नजर रखना।
  • विभागीय योजनाओं और बजट का क्रियान्वयन।
  • ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय।
  • निर्माण कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट तैयार करना।
Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts