नई पल्सर की पहली सवारी बनी आखिरी सफर, सीधी में 2 युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में धनतेरस पर नई पल्सर बाइक खरीदकर लौट रहे तीन दोस्तों की बाइक हिनौता गांव के पास गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में मनोज सिंह और कृष्ण देव सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि बृज सिंह गंभीर घायल हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Sanjay Tiwari
7 Nov 2026

























