Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का होगा भव्य विस्तार, 250 हेक्टेयर में दिखेगा सफेद बाघों का संसार

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने सफारी विस्तार की समीक्षा की। 119 हेक्टेयर नई जमीन जुड़ने से यहां व्हाइट टाइगर, विंध्य वन और साउथ अफ्रीकन सफारी विकसित होगी।
मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का होगा भव्य विस्तार, 250 हेक्टेयर में दिखेगा सफेद बाघों का संसार

रीवा। विश्व विख्यात महाराजा मार्तण्ड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी को अब एक नया और भव्य स्वरूप मिलने जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार ने सफारी के बड़े पैमाने पर विस्तार की रूपरेखा तैयार की है, जिसके तहत 119 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि जोड़ी जाएगी। इसके बाद सफारी और चिड़ियाघर का कुल क्षेत्रफल मौजूदा 120 हेक्टेयर से बढ़कर लगभग 250 हेक्टेयर हो जाएगा।

30 हेक्टेयर में होगी साउथ अफ्रीकन सफारी 

इस विस्तार के साथ ही पर्यटकों को यहां न केवल सफेद बाघ, बल्कि साउथ अफ्रीकन सफारी और विंध्य वन का भी अनूठा अनुभव मिलेगा। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मुकुंदपुर पहुंचकर इस महत्त्वाकांक्षी विस्तार योजना की विस्तृत समीक्षा की।

योजना के अनुसार, 25 हेक्टेयर क्षेत्र में व्हाइट टाइगर सफारी, 36 हेक्टेयर में विंध्य वन सफारी और 30 हेक्टेयर में साउथ अफ्रीकन सफारी विकसित की जाएगी। सफारी के शेष हिस्से में जिराफ, जेब्रा सहित अन्य शाकाहारी वन्यजीवों को खुले प्राकृतिक परिवेश में रखा जाएगा।

रीवा में डॉक्टरों पर भड़के BJP सांसद जनार्दन मिश्रा, बोले- भगवान नहीं, रुपए कमाने की मशीन बन गए

अंतरराष्ट्रीय स्तर होगा स्थापित

नए स्वरूप में पर्यटक सुरक्षित सफारी वाहनों में बैठकर वन्यजीवों को खुले जंगल में विचरण करते और रास्ते पार करते देख सकेंगे, जिससे उन्हें किसी बड़े नेशनल पार्क जैसा रोमांचक अहसास मिलेगा। समीक्षा बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजना की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सीधी: 21 अक्टूबर से दौड़ेगी मेमू ट्रेन, रीवा से चुरहट तक रेल कनेक्टिविटी से यात्रियों को मिलेगी राहत

राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि मुकुंदपुर सफारी पहले ही अपनी वैश्विक पहचान बना चुकी है और यह नया विस्तार इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। इस दौरान उन्होंने बंगाल टाइगर, व्हाइट टाइगर, तेंदुआ, बटरफ्लाई पार्क और रेप्टाइल हाउस का निरीक्षण भी किया। मौके पर वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts