अघोषित बिजली कटौती से हालात भयावह; मंत्री बोले-दूसरे राज्यों से मांग के मुताबिक सप्लाई नहीं, किसानों को फसलों की चिंता
मध्यप्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट से किसान और आम लोग परेशान हैं। कई जिलों में पांच से आठ घंटे तक कटौती की शिकायतें हैं। कम बारिश और बांधों में घटे जलस्तर से बिजली उत्पादन पर भी चिंता बढ़ी है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने चार-पांच दिन में स्थिति सुधरने की उम्मीद जताई है।
Naresh Bhagoria
12 Oct 2026


























