Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, बोले- लोकतंत्र बचाने की लड़ाई

SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताते हुए राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च शुरू किया। राहुल ने इसे लोकतंत्र बचाने की लड़ाई बताया। विपक्ष ने 'वोट चोरी' को लेकर भी सवाल उठाए।
राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, बोले- लोकतंत्र बचाने की लड़ाई
INDIA गठबंधन का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च

Live Updates

05:09 PM 12/10/26

सुप्रीम कोर्ट पहुंची राहुल गांधी की लीगल टीम

X Post

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA गठबंधन के नेताओं ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट तक मार्च शुरू किया। विपक्षी दलों का यह मार्च विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए निकाला गया। राहुल गांधी ने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है। विपक्ष ने चुनाव प्रक्रिया में कथित 'वोट चोरी' को लेकर भी सवाल उठाए हैं। मार्च के दौरान राहुल गांधी सहित विपक्ष के कई नेता बस में सवार होकर आगे बढ़े। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और आइसा की नेता नेहा बोरा भी शामिल थीं। विपक्षी दलों का कहना है कि वे चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी बात सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचाना चाहते हैं।

X Post

राहुल गांधी बोले- मार्च शिवजी की बारात की तरह

मार्च से पहले राहुल गांधी ने करीब 40 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने विपक्षी मार्च को शिवजी की बारात जैसा बताया और कहा कि इसमें कोई भी शामिल हो सकता है। राहुल ने चुनाव प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की आपत्तियां रखीं। कांग्रेस नेता के मुताबिक, INDIA गठबंधन के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च कर अपनी चिंताएं सामने रखना चाहते हैं। विपक्ष ने 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर भी सवाल उठाए हैं और इस मामले में कानूनी हस्तक्षेप की मांग की है।

CJI को पत्र लिखकर मांगा था मिलने का समय

इससे पहले रविवार को विपक्षी सांसदों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को पत्र लिखकर ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा था। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। बताया गया कि सीजेआई ने कहा कि कोई भी आम नागरिक या निर्वाचित जनप्रतिनिधि याचिका दाखिल कर सकता है। अदालत उनकी समस्याओं को सुनेगी और कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी।

दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटाया जंतर-मंतर, भड़के अभिजीत दीपके बोले- अब पूरा देश बनेगा जंतर-मंतर!

SIR और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष की आपत्तियां

INDIA गठबंधन के नेताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर अपनी आपत्तियां उठाई हैं। विपक्ष का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े इन मुद्दों पर सवालों का जवाब मिलना चाहिए। इसी के तहत नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च कर रहे हैं।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts