Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पाकिस्तान में सेना का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में क्वेटा के पास सेना का मुशशक ट्रेनिंग विमान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में इंस्ट्रक्टर मेजर हसनैन शहजाद हुमायूं और ट्रेनी कैप्टन अब्दुल समद की मौत हो गई।
पाकिस्तान में सेना का ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत
फाइल फोटो

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार दोपहर सेना का एक ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्वेटा के नवां किल्ली इलाके के पास हुए इस हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई। पाकिस्तानी सेना के अनुसार, दुर्घटना की वजह तकनीकी खराबी थी।

प्रशिक्षक और प्रशिक्षु पायलट की गई जान 

सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया कि पाकिस्तान आर्मी एविएशन का मुशशक ट्रेनिंग विमान तकनीकी खराबी के चलते दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में इंस्ट्रक्टर मेजर हसनैन शहजाद हुमायूं और प्रशिक्षण ले रहे कैप्टन अब्दुल समद की जान चली गई। दुर्घटना के बाद सैन्य अधिकारियों ने दोनों पायलटों की मौत की पुष्टि की।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख 

हादसे में दो सैन्य पायलटों की मौत पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शोक व्यक्त किया। दोनों ने इस घटना पर दुख जताया। पाकिस्तान में सैन्य विमान दुर्घटना का यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब इससे पहले जून में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में मुजफ्फराबाद के पास सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। उस हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी कर्मियों की मौत हो गई थी।

खबर अपडेट की जा रही है....

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts