Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal IAS Murder Case:वरुण कुमार का नया CCTV फुटेज आया सामने, रेलवे स्टेशन पर घूमता दिखा फरार आरोपी; तलाश में जुटी पुलिस

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में फरार आरोपी वरुण कुमार का नया CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में वह 30 सितंबर की सुबह 3:51 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन पर घूमता दिखाई दिया। हत्या के 13 दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
Bhopal IAS Murder Case:वरुण कुमार का नया CCTV फुटेज आया सामने, रेलवे स्टेशन पर घूमता दिखा फरार आरोपी; तलाश में जुटी पुलिस
IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद रेलवे स्टेशन पहुंचा था वरुण कुमार

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में फरार आरोपी वरुण कुमार की तलाश जारी है। हत्या के 13 दिन बाद भी पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। इस बीच भोपाल रेलवे स्टेशन के CCTV कैमरों में वरुण की गतिविधियां कैद होने की जानकारी सामने आई है। फुटेज में आरोपी 30 सितंबर की सुबह 3:51 बजे रेलवे स्टेशन पर घूमता दिखाई दिया। पुलिस अब इस फुटेज और संभावित यात्रा रिकॉर्ड की मदद से उसकी फरारी की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

हत्या के बाद रेलवे स्टेशन पहुंचा था आरोपी?

रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की 30 सितंबर को भोपाल के रातीबड़ इलाके में उनके घर पर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनके केयरटेकर वरुण कुमार पर हत्या का आरोप है। वारदात के बाद से ही वह फरार है। रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज से पुलिस को आरोपी की गतिविधियों के बारे में अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि स्टेशन पहुंचने के बाद वरुण कहां गया और उसने आगे किस रास्ते से सफर किया।

Bhopal IAS Murder Case: भोपाल पुलिस ने मुख्य आरोपी वरुण वाल्मीकि का हुलिया किया जारी, गले का टैटू बनी पहचान; गिरफ्तारी पर 50 हजार इनाम

50 हजार का इनाम, कई राज्यों में तलाश

भोपाल पुलिस ने फरार वरुण कुमार पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। उसकी तलाश में मध्य प्रदेश के साथ पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी संभावित ठिकानों की पड़ताल की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस अब तक उसके 100 से ज्यादा रिश्तेदारों और दोस्तों से पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा आगरा से वृंदावन जाने वाले रास्ते पर 80 से ज्यादा जगह आरोपी के पोस्टर लगाए जाने की जानकारी सामने आई है।

एक करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का एंगल भी जांच में

राकेश अग्रवाल हत्याकांड की जांच के दौरान एक पुराने आर्थिक विवाद की जानकारी भी सामने आई है। करीब 11 महीने पहले अग्रवाल ने अपने पूर्व परिचित अजीत पाटनी के खिलाफ क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कंपनी में निवेश और ज्यादा रिटर्न का झांसा देकर किस्तों में एक करोड़ रुपए से ज्यादा लिए गए, लेकिन रकम वापस नहीं की गई। जांच के बाद अक्टूबर 2025 में अजीत के खिलाफ FIR दर्ज हुई और उसे गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस इस मामले से जुड़े लोगों, अदालत की कार्यवाही और राकेश अग्रवाल की गवाही से संबंधित पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है। हालांकि, पुराने धोखाधड़ी मामले और हत्या के बीच किसी संबंध की पुष्टि अभी सामने आई जानकारी से नहीं होती।

Bhopal Retired IAS Murder Case: राकेश अग्रवाल हत्याकांड में केयरटेकर वरुण पर 50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में पुलिस की 12 टीमें तलाश में जुटीं

आखिर कहां छिपा है वरुण कुमार?

राकेश अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती फरार आरोपी का पता लगाना है। रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज से उसकी गतिविधियों की जांच को नई दिशा मिल सकती है, लेकिन उसका वर्तमान ठिकाना अभी स्पष्ट नहीं है। अब देखना होगा कि CCTV फुटेज, संभावित यात्रा रिकॉर्ड और अलग-अलग राज्यों में चल रही तलाश के आधार पर पुलिस आरोपी तक कब पहुंचती है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts