अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एनकाउंटर, पुलिस ने दो संदिग्धों को किया ढेर, मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी घायल
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मुठभेड़ में दो संदिग्ध सुमित और मोहित के मारे जाने का दावा किया गया है। पुलिस के मुताबिक संदिग्धों ने चेकिंग के दौरान फायरिंग की थी। मामले की जांच हरियाणा तक पहुंच चुकी है और पुलिस हिसार, रोहतक व करनाल में संदिग्धों की तलाश कर रही है।
Dolly Wasvani
31 Aug 2026


























