सीएम योगी का पुलिसकर्मियों को तोहफा, मोटरसाइकिल भत्ता 700 से बढ़कर 1000 रुपए प्रतिमाह हुआ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के भत्ते बढ़ाने की घोषणा की है। फील्ड ड्यूटी में तैनात उपनिरीक्षक और निरीक्षक स्तर के पुलिसकर्मियों का मोटरसाइकिल भत्ता 700 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। इसके साथ ही आरक्षियों, मुख्य आरक्षियों और पीपीएस संवर्ग के अधिकारियों के वर्दी भत्ते में भी बढ़ोतरी की गई है।
Rohit Sharma
21 Oct 2026

































