फ्लोरिडा में रिहायशी इलाके के पास गिरा निजी जेट! विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत, 600 लोगों के लिए की गई आश्रय की व्यवस्था
अमेरिका के दक्षिण फ्लोरिडा में एक निजी बिजनेस जेट अचानक आसमान से नीचे आ गिरा। सड़क के पास टकराते ही विमान आग के बड़े गोले में बदल गया। हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। विमान टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास के नॉर्थ एल्यूथेरा एयरपोर्ट जा रहा था। हादसे के बाद जांच एजेंसियां दुर्घटना की वजह तलाशने में जुट गई हैं।
Aditi Rawat
2 Nov 2026

























