छत्तीसगढ़ में एलबी शिक्षकों को झटका:1.60 लाख टीचर्स को 1 जुलाई 2018 से ही मिलेगा पेंशन का लाभ
छत्तीसगढ़ के शिक्षक (एलबी) संवर्ग के करीब 1.60 लाख शिक्षकों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला सुनाया है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि पेंशन और अन्य सेवा लाभों की गणना पहली नियुक्ति की तारीख से नहीं, बल्कि 1 जुलाई 2018 से ही की जाएगी। इस फैसले के बाद लंबे समय से अपनी सेवा अवधि जोड़ने की मांग कर रहे शिक्षकों को बड़ा झटका लगा है।
Rohit Sharma
2 Aug 2026


























