पैलेट गन मामले में राहुल गांधी धरने पर बैठे, प्रियंका भी पहुंचीं; FIR दर्ज करने की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन से घायल हुए छात्र साहिल लोचब की एफआईआर दर्ज कराने राहुल गांधी संसद मार्ग स्थित डीसीपी कार्यालय पहुंचे। पुलिस अधिकारियों से लंबी बहस के बाद जब बात नहीं बनी तो राहुल गांधी कार्यालय के बाहर जमीन पर धरने पर बैठ गए। उनके समर्थन में प्रियंका गांधी, जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला और सुप्रिया श्रीनेत भी पहुंचे, जबकि कार्यकर्ताओं ने भजन और देशभक्ति गीत गाकर विरोध जताया।
Rohit Sharma
21 Aug 2026
































