भोपाल में किसानों के मुद्दों पर सपा का प्रदर्शन, सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री के आवास घेरने की कोशिश
भोपाल में किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने ‘समाजवादी किसान पीडीए पंचायत’ के नाम से प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं और किसानों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर रोक दिया। सपा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।
Naresh Bhagoria
18 Nov 2026































