Indian Railways: यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! इंदौर और मुंबई के बीच चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन, पैसेंजर्स को मिलेगी राहत
गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में लगातार बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने इंदौर और मुंबई के यात्रियों को बड़ी सौगात दी है। इंदौर सांसद शंकर लालवानी की मांग और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। मुंबई सेंट्रल और इंदौर जंक्शन के बीच वातानुकूलित सुपरफास्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी चलाई जाएगी।
Rohit Sharma
1 May 2026

























