जबलपुर: पारस यादव की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन, आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर
जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र के आजाद नगर गोकलपुर में देवी जागरण और भंडारे के दौरान हुए विवाद में पारस यादव की मौत के बाद गुरुवार सुबह प्रशासन ने कार्रवाई की। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुख्य आरोपी समीर वंशकार के चिह्नित अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
Sanjay Tiwari
29 Oct 2026


























