प्रदेश में अब मरीजों का इलाज पेपरलेस होगा, पर्ची लेकर भटकना नहीं पड़ेगा
मप्र के सरकारी अस्पतालों में जल्द ही इलाज की पूरी प्रक्रिया डिजिटल होने जा रही है। डॉक्टर अब कागजी पर्ची की जगह टैबलेट पर दवाइयां और जांचें लिखेंगे, जबकि एक्स-रे, सीटी स्कैन और पैथोलॉजी रिपोर्ट भी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। पहले चरण में भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के जिला अस्पतालों में इसे लागू किया जाएगा। नई व्यवस्था 15 अगस्त से शुरू हो सकती है।
Naresh Bhagoria
1 Aug 2026


























