बलात्कार रोकने के लिए कानून की सख्ती काफी नहीं, 300 दोषसिद्ध कैदियों पर एनएलआईयू का शोध; बचपन से देनी होगी लैंगिक समानता की शिक्षा
बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों को कम करने के लिए केवल कानून की सख्ती पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों को बचपन से ही लैंगिक शिक्षा, समानता और महिलाओं के प्रति सम्मान की शिक्षा देने की जरूरत है। नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी (एनएलआईयू) के एक शोध में यह बात सामने आई है। भोपाल, ग्वालियर और इंदौर की जेलों में बंद दोषसिद्ध कैदियों सहित 433 लोगों से जानकारी जुटाकर यह समाज-विधिक अध्ययन किया गया।
Rohit Sharma
23 Oct 2026

























