नीरव मोदी का भाई निहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार, PNB घोटाले में अहम भूमिका, उस पर सबूत मिटाने का आरोप
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले में वांछित नीरव मोदी के सौतेले भाई निहाल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी 4 जुलाई को हवाई प्रांत के होनोलूलू में हुई, जिसकी पुष्टि अमेरिकी न्याय विभाग ने की है। भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने निहाल के प्रत्यर्पण के लिए काफी पहले से अमेरिका से आग्रह किया था। अब इस गिरफ्तारी को भारत की एक बड़ी कानूनी जीत माना जा रहा है।
Wasif Khan
5 Jul 2025


























