Ujjain:किसानों की फसल बचाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, अफ्रीकन बोमा पद्धति से उज्जैन में शुरू किया जाएगा नीलगायों का रेस्क्यू ऑपरेशन
उज्जैन जिले में किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रही नीलगायों की समस्या को रोकने के लिए वन विभाग ने विशेष योजना तैयार की है। चंदेसरा से नरवर क्षेत्र में सर्वे और ट्रैकिंग शुरू हो चुकी है। अफ्रीकन बोमा पद्धति से रेस्क्यू कर नीलगायों को सुरक्षित वन क्षेत्र में स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष कम हो सके।
Aditi Rawat
13 May 2026


























