Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सिवनी मालवा में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, ब्रजवासी डेयरी से लिए सैंपल

सिवनी मालवा में त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा जांच अभियान शुरू हुआ। प्रशासन की संयुक्त टीम ने जय स्तंभ चौक स्थित ब्रजवासी डेयरी से मावे सहित अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेजे। रिपोर्ट के बाद गुणवत्ता स्पष्ट होगी।

सिवनी मालवा। नगर में आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रशासन ने खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच शुरू कर दी है। ये कार्रवाई आम लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। राजस्व, खाद्य सुरक्षा और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर सैंपल लिए। इस दौरान मावे सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

अधिकारियों की मौजूदगी में सघन जांच

इसी दौरान जय स्तंभ चौक स्थित ब्रजवासी डेयरी पर एसडीएम विजय राय, एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावर और मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके संयुक्त रूप से पहुंचे।

अधिकारियों की मौजूदगी में प्रतिष्ठान की सघन जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। वहीं, नगर की अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों पर भी जांच की कार्रवाई जारी है।

मिलावट से मुक्ति अभियान: डी मार्ट और रिलायंस रिटेल समेत बड़े स्टोर में गुणवत्ता की जांच, 5 इलाकों में 47 खाद्य पदार्थों के नमूने जब्त

मिलावट करने वालों पर होगी कार्रवाई

जांच के दौरान एसडीएम विजय राय ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद्य पदार्थों में मिलावट करने अथवा अवैध रूप से खाद्य सामग्री का भंडारण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों के दौरान मिठाइयों, मावे और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के मद्देनजर प्रशासन की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब प्रयोगशाला में सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

SANDEEP THAKUR
By SANDEEP THAKUR

SEONI MALWA

Latest Posts