Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर में सज्जन सिंह वर्मा बोले-कहीं पोल न खुल जाए, इसलिए हरदीप पुरी को बनाया उम्मीदवार

सीहोर में किसान कांग्रेस की पहली जिला स्तरीय बैठक में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने हरदीप सिंह पुरी की मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवारी को लेकर प्रधानमंत्री और भाजपा पर निशाना साधा।बैठक में किसानों की समस्याओं और संगठन की आगामी रणनीति पर चर्चा हुई। 
सीहोर में सज्जन सिंह वर्मा बोले-कहीं पोल न खुल जाए, इसलिए हरदीप पुरी को बनाया उम्मीदवार
सीहोर। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा किसान कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए।

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में किसान कांग्रेस की पहली जिला स्तरीय बैठक के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की उम्मीदवारी को लेकर वर्मा ने गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया और आरोप लगाया कि अपनी पोल खुलने का डर है। बैठक में किसानों की समस्याओं पर रणनीति बनाने के साथ जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा गया।

सच्चाई जनता के सामने आ जाएगी

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी को डर है कि कहीं उनकी पोल न खुल जाए, इसलिए हरदीप सिंह पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने दावा किया कि समय आने पर स्थिति स्पष्ट होगी और सच्चाई जनता के सामने आएगी। 

किसान कांग्रेस की बैठक में जुटे वरिष्ठ नेता

सीहोर के कुईया गार्डन में आयोजित जिला किसान कांग्रेस की बैठक का शुभारंभ भगवान बलराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश परमार, सहकारी नेता अभय मेहता और कांग्रेस नेता जगदीश चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: हरदीप पुरी को मप्र से राज्यसभा टिकट देने पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की मौत पर भी घेरा

किसानों के मुद्दों पर बनी रणनीति

बैठक में किसानों की समस्याओं, उनकी मांगों और संगठन की आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई। किसान कांग्रेस ने कृषि क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी रणनीति तैयार करने पर जोर दिया। नेताओं ने किसानों की समस्याओं को प्रशासन के सामने मजबूती से उठाने की बात कही।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

बैठक के बाद किसान कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांगों के निराकरण की मांग की गई। इस तरह बैठक में जहां एक ओर किसानों के मुद्दों पर संगठनात्मक रणनीति बनी, वहीं सज्जन सिंह वर्मा के राजनीतिक बयान ने कार्यक्रम को सुर्खियों में ला दिया।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश से राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप सिंह पुरी होंगे भाजपा के उम्मीदवार

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत...

Latest Posts