इंदौर में पानी पर पहरा! नए नल कनेक्शन बंद, निर्माणाधीन मकानों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का पानी
इंदौर में कम बारिश के चलते जल संकट की आहट तेज हो गई है। नगर निगम ने नर्मदा के नए नल कनेक्शन पर रोक लगा दी है। अब नई कॉलोनियों को बल्क कनेक्शन नहीं मिलेगा और निर्माणाधीन मकानों को भी कनेक्शन के लिए इंतजार करना होगा। जनवरी से संभावित संकट को देखते हुए निगम टैंकरों से पानी पहुंचाने और हर वार्ड में हाइड्रेंट बनाने की तैयारी कर रहा है।
Hemant Nagle
14 Oct 2026


























