मोबाइल में मसूद अजहर के ऑडियो, टेलीग्राम पर एक्टिविटी! मुंबई ATS ने माहिम से आरोपी को पकड़ा
मुंबई के माहिम इलाके में महाराष्ट्र एटीएस ने 33 वर्षीय मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी को उसके मोबाइल फोन से कथित भड़काऊ पोस्ट और जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के ऑडियो भाषण मिलने का दावा है। आरोपी पर टेलीग्राम ग्रुप के जरिए ऐसी सामग्री साझा करने का आरोप है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Aditi Rawat
24 Oct 2026


























