Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर भीषण आग, डीजल भरते समय 5 मजदूरों की मौत

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में सड़क निर्माण के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। पिनाकोटा गांव में डीजल भरते समय पिकअप वाहन में आग लग गई। आग की चपेट में पास खड़े दूसरे वाहन भी आ गए। इस घटना में पांच लोगों की जान चली गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर भीषण आग, डीजल भरते समय 5 मजदूरों की मौत
डीजल भरते समय सड़क निर्माण स्थल पर आग

पिनाकोटा। आंध्र प्रदेश के एक दूरदराज इलाके में शनिवार सुबह सड़क निर्माण स्थल पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा अल्लूरी सीताराम राजू जिले के अनंतगिरी मंडल स्थित पिनाकोटा गांव में हुआ। मजदूर डीजल से एक डंपर ट्रक की टंकी भर रहे थे, तभी पास में खड़े पिकअप वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते आग दूसरे वाहनों तक फैल गई। पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने पांच लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

डीजल भरते समय कैसे लगी आग?

पुलिस के अनुसार, पिनाकोटा गांव में सड़क बनाने का काम चल रहा था। यह जगह मुख्य इलाके से करीब 100 किलोमीटर दूर है। ऐसे में निर्माण कार्य में लगे मजदूर वाहनों में ईंधन भरने के लिए ड्रम में डीजल लेकर आते थे। आशंका है कि डंपर की टंकी में डीजल डालते समय किसी चिंगारी से आग भड़क गई। हालांकि, आग लगने की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगी।

Tiger Shroff Firing Case: जंगल में शूटरों ने की थी फायरिंग की प्रैक्टिस? 10 आरोपी गिरफ्तार, हैंडलर्स की भूमिका की जांच

पिकअप से दूसरे वाहनों तक फैली लपटें

आग सबसे पहले पिकअप वाहन में लगी। इसके बाद लपटें पास में खड़े डंपर ट्रक और एक दोपहिया वाहन तक पहुंच गईं। आग इतनी तेज थी कि तीनों वाहन बुरी तरह जल गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। कुछ शव वाहनों के अंदर और आसपास मिले।

धमाके की खबर पर पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस अधीक्षक अमित बरदार ने कहा कि अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, ताकि हादसे की सही वजह सामने आ सके।

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच सियासी हलचल तेज, मोहन भागवत से मिले BJP के दिग्गज नेता

पुलिस की टीम कर रही जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। दूसरी टीम को भी जांच के लिए भेजने की तैयारी की गई। ईंधन भरते समय सुरक्षा के नियमों का पालन किया गया था या नहीं।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...

Latest Posts