Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल के भानपुर ब्रिज पर गैस पाइपलाइन में लगी भीषण आग, टेलीकॉम केबल भी चपेट में

भोपाल के भानपुर ब्रिज पर गैस पाइपलाइन में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों की चपेट में आसपास बिछी टेलीकॉम केबल भी आ गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पाइपलाइन थिंक गैस की होने की बात कही है। आग लगने का कारण और नुकसान फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
भोपाल के भानपुर ब्रिज पर गैस पाइपलाइन में लगी भीषण आग, टेलीकॉम केबल भी चपेट में

भोपाल के भानपुर ब्रिज पर गैस पाइपलाइन में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें उठने लगीं और आसपास बिछी टेलीकॉम केबल भी इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गैस पाइपलाइन से उठीं आग की ऊंची लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भानपुर ब्रिज पर गैस पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। आसपास बिछी टेलीकॉम केबल भी आग की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पाइपलाइन थिंक गैस कंपनी की है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

X Post

घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप

पाइपलाइन में आग लगने के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटों को देखकर लोग दहशत में आ गए। फिलहाल आग लगने के कारण, नुकसान और किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts