जल जीवन मिशन...मप्र फिसड्डी राज्यों में शामिल, 6 साल में सिर्फ 18 हजार गांवों में हर घर पानी
अगस्त 2024 में केंद्र सरकार ने प्रदेश के 1,271 हर घर जल वाले गांवों के 15,244 घरों में ‘कार्यक्षमता मूल्यांकन परीक्षण’ कराया था। सर्वे में पाया गया कि हर घर जल-प्रमाणित गांवों के 617 घरों में नल कनेक्शन ही नहीं था। सर्वेक्षण में शामिल 13 हर घर जल वाले गांवों में निरीक्षण के लिए चुने गए एक भी घर में नल कनेक्शन नहीं पाया गया।
Aakash Waghmare
15 Jul 2026

























