चित्रकूट में बाढ़ का तांडव! मंदाकिनी उफनी, पुल बहा; घरों में घुसा पानी
मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भारी बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से रामघाट में बाढ़ जैसे हालात हैं। पुल बहने की सूचना है, जबकि भरत घाट में मकान पानी में डूब गया। सतना में रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से पैसेंजर ट्रेन रोकनी पड़ी। प्रशासन और राहत टीमें अलर्ट हैं।
Shivani Gupta
29 Aug 2026


























