बस एक दिन और इंतजार, लाड़ली बहनों को 1500 रुपए के साथ इस बार मिलेगा 250 रुपए का ‘शगुन’, मैहर से राशि ट्रांसफर करेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन पर सरकार 250 रुपए की अतिरिक्त शगुन राशि देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 अगस्त को मैहर में 39वीं किस्त के 1500 रुपए के साथ यह राशि जारी करेंगे। यानी इस महीने पात्र महिलाओं के खातों में कुल 1750 रुपए आएंगे।
Naresh Bhagoria
17 Aug 2026
































