शादी के बाद संकट में पति! पुरुष हेल्पलाइन पर बढ़ीं मदद की कॉल्स, MP में 7 महीने में पतियों की हत्या के 36 मामले
अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पर मध्यप्रदेश में पुरुषों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर सामने आए आंकड़े वैवाहिक विवादों की गंभीर तस्वीर दिखा रहे हैं। पुरुष अधिकार संगठनों के हेल्पलाइन आंकड़ों के मुताबिक, इस साल के शुरुआती 10 महीनों में प्रदेश से करीब 23 हजार कॉल मदद के लिए पहुंचे हैं। इनमें करीब 13 हजार कॉल ऐसे विवाहित पुरुषों के थे, जिन्होंने शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होने की बात कही।
Rohit Sharma
20 Nov 2026































