रक्षाबंधन पर सबसे पहले बाबा महाकाल को बांधी राखी, 2 फीट की खास राखी से हुआ श्रृंगार
उज्जैन के महाकाल मंदिर में रक्षाबंधन पर सबसे पहले बाबा महाकाल को राखी बांधी गई। भस्म आरती के दौरान पुजारी परिवार की महिलाओं ने 2 फीट लंबी विशेष राखी अर्पित की। मोर पंख, रुद्राक्ष, त्रिनेत्र, ॐ और त्रिपुंड से सजी राखी करीब एक सप्ताह में तैयार हुई। बाबा महाकाल को सवा लाख लड्डुओं का भोग भी लगाया गया।
Shivani Gupta
28 Aug 2026


























