सीहोर जनपद की बैठक पर सियासी संग्राम, सुरेंद्र मेवाड़ा पर मुकदमे की कांग्रेस ने उठाई मांग; पूछा-नियमों का क्या हुआ?
सीहोर जनपद पंचायत में 17 सितंबर के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं। कांग्रेस ने भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह मेवाड़ा पर जनपद पंचायत बैठक की अध्यक्षता करने का आरोप लगाया और FIR की मांग की। भाजपा ने आरोप खारिज करते हुए इसे जल जीवन मिशन की कार्यशाला बताया। मेवाड़ा ने भी आधिकारिक बैठक में शामिल होने से इनकार किया है।
Sunil Sharma
22 Sep 2026


























