28 महीने में 9 रुपए महंगा हुआ 'सांची' दूध, NDDB ने संभाला काम, फिर भी उपभोक्ताओं की जेब पर बढ़ा बोझ
मप्र में NDDB को दुग्ध महासंघ का प्रबंधन सौंपने के बाद भी उपभोक्ताओं को दूध की कीमतों में राहत नहीं मिली है। अप्रैल 2025 के प्रबंधन समझौते के बाद तीन बार दाम बढ़ाए गए। नवंबर 2026 में फुल क्रीम दूध 4 रुपए महंगा होने से करीब 28 महीने में प्रति लीटर कीमत 9 रुपए बढ़ गई है। वहीं दूध संकलन और उत्पादकों को भुगतान में वृद्धि हुई है।
Naresh Bhagoria
16 Nov 2026

























