Bhopal:ईंधन महंगाई पर ट्रांसपोर्ट सेक्टर की CM मोहन यादव से बड़ी मांग, पेट्रोल-डीजल टैक्स घटाने की अपील तेज
मध्यप्रदेश में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों ने ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर वैट और सेस घटाने की मांग की है। संगठन का कहना है कि महंगे ईंधन और कम काम के कारण 25 से 30 प्रतिशत वाहन खड़े हो चुके हैं और कारोबार पर गंभीर संकट है।
Aditi Rawat
16 May 2026
































