माधव टाइगर रिजर्व में डंप पाइप टाइगर और अन्य वन्य प्राणियों के लिए खतरा, NGT ने कहा-30 दिन में हटाएं
NGT की सेंट्रल जोन बेंच ने शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व और आसपास पड़े पुराने जीआरपी पाइपों को लेकर सख्ती दिखाई है। ट्रिब्यूनल ने संबंधित एजेंसी को वन क्षेत्र, सड़कों और खेतों में पड़े पाइप 30 दिनों के भीतर हटाने के निर्देश दिए हैं। फील्ड डायरेक्टर को आदेश का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
Naresh Bhagoria
28 Sep 2026



























