केतन अब कभी वापस नहीं आएगा...सिर्फ सहानुभूति नहीं बल्कि न्याय चाहिए, केतन अग्रवाल की मां ने PM मोदी को लिखा भावुक पत्र
राखी अग्रवाल ने बताया कि बेटे की मौत के कुछ ही दिनों बाद केतन के दादा का भी निधन हो गया। उनका कहना है कि वह अपने पोते की हत्या का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। उन्होंने लिखा, हमारा परिवार कुछ ही दिनों में दो पीढ़ियां खो चुका है। परिवार का कहना है कि एक के बाद एक हुए इन दो दुखद घटनाक्रमों ने पूरे घर को गहरे शोक में डाल दिया है।
Aakash Waghmare
14 Jul 2026


























