Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

केतन अब कभी वापस नहीं आएगा...सिर्फ सहानुभूति नहीं बल्कि न्याय चाहिए, केतन अग्रवाल की मां ने PM मोदी को लिखा भावुक पत्र

राखी अग्रवाल ने बताया कि बेटे की मौत के कुछ ही दिनों बाद केतन के दादा का भी निधन हो गया। उनका कहना है कि वह अपने पोते की हत्या का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। उन्होंने लिखा, हमारा परिवार कुछ ही दिनों में दो पीढ़ियां खो चुका है। परिवार का कहना है कि एक के बाद एक हुए इन दो दुखद घटनाक्रमों ने पूरे घर को गहरे शोक में डाल दिया है।
सिर्फ सहानुभूति नहीं बल्कि न्याय चाहिए, केतन अग्रवाल की मां ने PM मोदी को लिखा भावुक पत्र
केतन अग्रवाल की मां राखी अग्रवाल ने पीएम मोदी को लिखा लेटर

पुणे के पास लोनावला के प्रसिद्ध लोहागढ़ किले पर हुई केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब पीड़ित परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। केतन की मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री को एक भावुक ईमेल भेजकर मामले में जल्द जांच पूरी कराने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार बेटे की हत्या के दर्द से अब तक उबर नहीं पाया है और उन्हें सिर्फ न्याय चाहिए।

कभी नहीं कल्पना की थी पीएम को लिखना पड़ेगा लेटर- राखी अग्रवाल

राखी अग्रवाल ने अपने ईमेल में लिखा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उन्हें अपने ही बेटे के लिए इंसाफ मांगते हुए देश के प्रधानमंत्री को पत्र लिखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हर मां का सपना होता है कि वह अपने बेटे को सफल होते, शादी करते और परिवार बसाते हुए देखे, लेकिन उनकी किस्मत में अपने बेटे का अंतिम संस्कार करना लिखा था। उन्होंने लिखा कि केतन की हत्या ने उनके पूरे परिवार को भीतर तक तोड़ दिया है। घर का हर कोना, उसके कपड़े, कमरा और तस्वीरें हर पल बेटे की याद दिलाती हैं।

Featured News

केतन के दादा ने भी तोड़ा दम

राखी अग्रवाल ने बताया कि बेटे की मौत के कुछ ही दिनों बाद केतन के दादा का भी निधन हो गया। उनका कहना है कि वह अपने पोते की हत्या का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके। उन्होंने लिखा, हमारा परिवार कुछ ही दिनों में दो पीढ़ियां खो चुका है। परिवार का कहना है कि एक के बाद एक हुए इन दो दुखद घटनाक्रमों ने पूरे घर को गहरे शोक में डाल दिया है।

सिर्फ सहानुभूति नहीं हत्यारे को कड़ी सजा मिले- राखी अग्रवाल

प्रधानमंत्री से अपील करते हुए राखी अग्रवाल ने कहा कि उन्हें किसी तरह की सहानुभूति या विशेष मदद नहीं चाहिए। उनकी सिर्फ एक मांग है कि केतन की हत्या करने वालों को कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने लिखा कि उनका बेटा अब कभी वापस नहीं आएगा, लेकिन अगर दोषियों को सजा मिलती है तो उन्हें यह संतोष होगा कि न्याय हुआ।

यह भी पढ़ें: 17वें दिन भी जारी सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल : 8.5 किलो वजन घटा, कई नेताओं और हस्तियों ने की अनशन खत्म करने की अपील

'इस मामले को सिर्फ एक केस फाइल बनाकर न छोड़ें'

अपने ईमेल में उन्होंने अनुरोध किया कि इस मामले को सामान्य केस मानकर लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि केतन किसी के लिए एक केस हो सकता है, लेकिन उनके लिए वह पूरी दुनिया था। राखी अग्रवाल ने लिखा कि हर रात वह बेटे की तस्वीर देखकर यही प्रार्थना करती हैं कि एक दिन वह कह सकें, "बेटा, तुझे इंसाफ मिल गया।"

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

Latest Posts