एक बार निवेश और जिंदगीभर ₹25 हजार पेंशन? LIC की इस स्कीम का क्या है पूरा फॉर्मूला
रिटायरमेंट के बाद हर महीने एक तय रकम मिलती रहे तो घर के खर्च और भविष्य की आर्थिक जरूरतों को संभालना आसान हो सकता है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए LIC का स्मार्ट पेंशन प्लान एकमुश्त निवेश के बदले नियमित पेंशन पाने का विकल्प देता है। यह सिंगल प्रीमियम वाला इमीडिएट एन्युटी प्लान है, जिसमें चुने गए विकल्प के अनुसार जीवनभर पेंशन मिल सकती है।
Rohit Sharma
24 Sep 2026


























