मानसून सत्र से पहले 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक :सरकार ने सभी दलों को बुलाया, कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। 20 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलने वाले सत्र में कई अहम विधेयकों और राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार सदन के सुचारु संचालन के लिए सभी दलों से सहयोग मांगेगी।
Shivani Gupta
12 Jul 2026


























