हरदा में अंधे कत्ल का खुलासा; तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने की गिन्नी को लेकर हुआ था विवाद
हरदा के कोलवा में परमानंद जाट हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सोने की गिन्नी की खरीद-फरोख्त को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने हत्या की। उनके कब्जे से 1 लाख 90 हजार 500 रुपए और वारदात में इस्तेमाल औजार बरामद किए गए हैं।
Uttam Tenguriya
26 Aug 2026


























