गायत्री फूड्स के डायरेक्टर किशन मोदी को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने खारिज की दूसरी जमानत अर्जी
गायत्री फूड्स के डायरेक्टर किशन मोदी की बीमारी के आधार पर मांगी गई दूसरी जमानत अर्जी मप्र हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि बीमारी के आधार पर जमानत का अधिकार नहीं बनता और न्यायिक हिरासत में पर्याप्त इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, रायसेन साइकिल घोटाले में चार्जशीट दाखिल नहीं करने वाले विवेचक पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
Naresh Bhagoria
11 Sep 2026

























