CG NEWS:खुदाई में मिला सोना बताकर 22.50 लाख की ठगी: रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश मुंबई से 3 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है जो खुदाई में पुराना सोना मिलने की कहानी सुनाकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करता था। गिरोह पहले आर्थिक रूप से सक्षम लोगों की पहचान करता था और फिर खुद को मजदूर या खुदाई करने वाला बताकर संपर्क करता था। आरोपी दावा करते थे कि खुदाई के दौरान उन्हें पुराने समय के सोने के हार और सिक्के मिले हैं। भरोसा जीतने के लिए वे हार से पहले से तैयार रखा गया असली सोने का छोटा टुकड़ा तोड़कर जांच के लिए देते थे। जब ज्वेलर्स उस टुकड़े को असली सोना बताते थ
PREM
29 Jul 2026



























