CG NEWS:खुदाई में मिला सोना बताकर 22.50 लाख की ठगी: रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश मुंबई से 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शंभू राय समेत दो महिला आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के रहने वाले हैं।
Follow on Google News
खुदाई में मिला सोना बताकर 22.50 लाख की ठगी: रायपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश मुंबई से 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर पुलिस ने खुदाई में मिला पुराना सोना बताकर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बड़ा खुलासा किया है। न्यू राजेंद्र नगर, तेलीबांधा और डीडी नगर थाना क्षेत्र में हुई 22.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के तीन मामलों का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुंबई से गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले असली सोने का छोटा टुकड़ा दिखाकर भरोसा जीतते थे और फिर पीतल का हार असली सोना बताकर बेच देते थे।

CG NEWS: धमतरी में बारिश का कहर: सोंढुर बांध के 5 गेट खुले, नदी-नाले उफान पर, तटीय इलाकों में अलर्ट जारी

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायपुर कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने लंबे समय से फरार अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शंभू राय समेत दो महिला आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के रहने वाले हैं।

/img/129/1785349345413

22.50 लाख की ठगी का खुलासा

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह ने रायपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों को अपना शिकार बनाया।

न्यू राजेंद्र नगर में 2.50 लाख रुपये

तेलीबांधा में 10 लाख रुपये

डीडी नगर में 10 लाख रुपये

इस तरह कुल 22.50 लाख रुपये की ठगी की गई।

CG NEWS: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सड़क हादसे में घायल, ट्रक से टकराई कार; झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती

ऐसे फंसाते थे शिकार

गिरोह पहले आर्थिक रूप से सक्षम लोगों की तलाश करता था। आरोपी खुद को मजदूर या खुदाई का काम करने वाला बताकर कहते थे कि खुदाई में पुराने जमाने का सोना और सिक्के मिले हैं। विश्वास जीतने के लिए हार से असली सोने का छोटा टुकड़ा तोड़कर जांच के लिए देते थे। जांच में टुकड़ा असली निकलने पर पीड़ित पूरा हार खरीद लेता था, जबकि पूरा हार पीतल का होता था।

/img/129/1785349065523

भावनात्मक कहानी बनाकर करते थे सौदा

आरोपी बहन की शादी, आर्थिक तंगी या पारिवारिक मजबूरी का हवाला देकर कम कीमत में सोना बेचने का लालच देते थे। जब पीड़ित लाखों रुपये नकद दे देता था, तब उसे नकली पीतल का हार थमा दिया जाता था। बाद में मोबाइल बंद कर आरोपी फरार हो जाते थे।

CG NEWS: सूरजपुर में बाघ की खाल की तस्करी का भंडाफोड़: खरीदार बनकर वन विभाग ने दबोचे 3 तस्कर, हथियार भी जब्त

मुंबई से हुई गिरफ्तारी

तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबरों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस को आरोपियों की लोकेशन मुंबई में मिली। इसके बाद विशेष टीम भेजकर मुख्य आरोपी शंभू राय, गीता गुजराती और शांति गुजराती को गिरफ्तार किया गया।

देशभर में फैला था नेटवर्क

पूछताछ में आरोपियों ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक दर्जन से अधिक वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह ने देशभर में करोड़ों रुपये की ठगी की है। अब अन्य राज्यों की पुलिस से भी समन्वय किया जा रहा है।

CG NEWS: 18 साल बाद खुला मनरेगा घोटाला,पूर्व जिला पंचायत CEO समेत 8 अफसरों पर EOW की बड़ी कार्रवाई

12 लाख का सामान जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

9 लाख रुपये नकद

12 चांदी के सिक्के

पीतल के कई नकली आभूषण

वारदात में इस्तेमाल 4 मोबाइल फोन

बरामद किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई गई है।

चार फर्जी आधार कार्ड भी मिले

मुख्य आरोपी शंभू राय के पास से चार अलग-अलग नामों के फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए हैं। पुलिस इसकी अलग से जांच कर रही है।

CG NEWS: रायपुर में भीषण आग, ऑक्टोपस बार समेत 4 दुकानें जलकर खाक,

आगे की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। अन्य राज्यों में दर्ज मामलों की जानकारी जुटाकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts