रूस में छत्तीसगढ़ के 2 युवक बंधक, नौकरी का झांसा, ड्रग्स केस और आर्मी में भर्ती का दबाव
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिल्हा के दो युवक नौकरी के लिए रूस गए, लेकिन परिजनों के मुताबिक वहां फंस गए हैं। परिवारों ने टेलीग्राम जॉब ऑफर के जरिए बुलाने, ड्रग्स केस में फंसाने और रूसी सेना में भर्ती का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। भारत सरकार से सुरक्षित वापसी की मांग की गई है। टेलीग्राम पर नौकरी का ऑफर, कंपनी ने कराया टिकट-वीजा; रूस पहुंचते ही बदली कहानी, परिवारों ने लगाई भारत सरकार से गुहार।
PREM
19 Nov 2026






























