एशियन गेम्स: स्क्वॉश में भारत को मिले 2 सिल्वर मेडल, अभय-अनाहत ने रचा इतिहास
भारत ने एशियन गेम्स में रविवार को 3 मेडल जीते। स्क्वॉश में अभय सिंह और अनाहत सिंह को अपने-अपने फाइनल में हार के बाद सिल्वर मेडल मिला, जबकि एथलेटिक्स में हरिता भद्रा ने महिला 200 मीटर में ब्रॉन्ज जीता। अभय को मलेशिया के एनजी एइन योव और अनाहत को सिवासंगरी सुब्रमणियम ने 3-0 से हराया। हरिता ने 23.20 सेकेंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज अपने नाम किया।
Rohit Sharma
27 Sep 2026

































