इंदौर में निगम का अजब कारनामा! 12 हजार की रसीद दिखाई, फिर भी काट दिया नल कनेक्शन
इंदौर में नगर निगम की जलकर वसूली कार्रवाई में लापरवाही सामने आई है। खजराना की हबीब कॉलोनी में एक परिवार ने नल कनेक्शन के लिए 12 हजार रुपए जमा कर रसीद भी ली थी, लेकिन निगम की टीम ने फिर भी कनेक्शन काट दिया। परिवार ने हेल्पलाइन पर शिकायत की है। वहीं, वर्कशॉप का कनेक्शन काटने पर निगमायुक्त ने संबंधित उपयंत्री को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
Hemant Nagle
6 Nov 2026


























