शराब कांड पर एक्शन-सागर और देवास कलेक्टर को हटाया, प्रतिभा पाल पर्यटन विकास निगम में एमडी, ऋतुराज सिंह उपसचिव बने
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 27 अक्टूबर 2026 को पांच आईएएस अधिकारियों की अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची में सागर और देवास शराब कांड का असर देखा गया है। सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल को मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। नेहा मीना को देवास और अंजू अरुण कुमार को सिवनी का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
Naresh Bhagoria
27 Oct 2026

























