कच्ची रोटी-पतली दाल से भड़की छात्राएं, अधीक्षिका को हटाने की मांग पर किया प्रदर्शन
छिंदवाड़ा के न्यूटन स्थित अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में कच्ची रोटी और पतली दाल मिलने की शिकायत पर छात्राएं सड़क पर उतर आईं। छात्राओं ने अधीक्षिका को हटाने की मांग की। प्रशासन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में भोजन की गुणवत्ता खराब मिली। बीईओ ने अधीक्षिका को हटाने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजने की बात कही।
Shyam Sahu
11 Aug 2026
































